कैसे/ क्यों चलते हैं कुछ पौधे?
कैसे/ क्यों चलते हैं कुछ पौधे?
👉 हम यह भलीभांति जानते हैं कि अधिकांश जीव-जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्वयं चल कर जा सकते हैं, किंतु पेड़-पौधे आजीवन एक ही जगह स्थिर बने रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे हैं, जो स्वयं गति कर सकते हैं। उदाहरण के लिए 'स्लिम मोल्ड्स' नामक पौधा अमीबा की तरह एक स्थान से दूसरे स्थान पर 'कोज' करता हुआ चलता है। काई की कई किस्में अपने कोड़ानुमा 'फ्लजल्स' को पानी में चप्पू की तरह इस्तेमाल करके गति करती हैं।
बहुत सी वनस्पतियां खासतौर से छोटी वनस्पतियां ऐसे गतिशील नर गमेट पैदा करती हैं, जो अंडों के उर्वरण के लिए तैरते हैं। इन वनस्पतियों में ट्रोपिज्म, न्यूटेशंस और नास्टिक नामक तीन प्रकार की गतिशीलता पाई जाती हैं। ट्रोपिज्म एक प्रकार की विकास प्रतिक्रिया है, जो विशेष तरह के पर्यावरण संबंधी उद्दीपन के कारण होती है। विकास की दिशा उद्दीपक के द्वारा निर्धारित होती है। न्यूटेशन सर्पिलाकार गति को कहते हैं, जो वनस्पतियों के विकसित होते हुए आगे के सिरे की विशेषता होती है। नास्टिक गति को कभी-कभी फूलने वाली गति भी कहते हैं, क्योंकि उद्दीपक द्वारा फूलने के कारण इनमें गति होती है। नास्टिक गति का नाम उद्दीपक के अनुसार रखा जाता है। जैसे प्रकाश की फुलाने वाली प्रतिक्रिया को फोटोनास्टिक कहते हैं।