लंबी दूरी के लिए ए.सी. बिजली ही उपयोग क्यों की जाती है?
लंबी दूरी के लिए ए.सी. बिजली ही उपयोग क्यों की जाती है?
👉 ए.सी. ऐसी विद्युत्धारा है, जिसके वोल्टेज को संप्रेषित करने के लिए आसानी से घटाया और बढ़ाया जा सकता है। यदि 4,00,00 वोल्ट पर ए.सी. आ रही है और उसे घरों में उपयोग के लिए भेजना है, तो इसे सुरक्षित 220 वोल्ट में परिवतर्तित किया जा सकता है। इसके लिए वोल्टेज गिरानेवाले ट्रांसफार्मर की आवश्यकता होती है। इस गुणता के अलावा लंबी दूरी तक संप्रेषित करने में ए.सी. बिजली की हानि उच्च वोल्टता पर बहुत कम होती है।
ये दो लाभकारी कारण हैं, जिनकी वजह से लंबी दूरी तक बिजली पहुंचाने के लिए ए.सी. बिजली का ही उपयोग किया जाता है।