क्रिकेट कब और कैसे प्रारंभ हुआ ?

 क्रिकेट कब और कैसे प्रारंभ हुआ ?

क्रिकेट

क्रिकेट एक ऐसे खेल का नाम है जिसे लगभग हर उम्र का हर व्यक्ति पसंद करता है। इन दिनों तो वैसे भी सभी पर वर्ल्ड कप क्रिकेट का बुखार चढ़ा हुआ है। विभिन्न कंपनियों ने तो 'वर्ल्ड कप क्रिकेट' पर अनेक प्रतियोगिताएँ भी शुरू कर रखी हैं। पर बच्चों, इतना सब कुछ होते हुए भी क्या आप लोग
जानते हैं कि 'क्रिकेट' नामक इस मजेदार और दिलचस्प खेल की शुरूआत कब हुई थी ? नहीं न! आइए, हम आपको बताते हैं कि क्रिकेट कब और कैसे प्रारंभ हुआ।
विशेषज्ञों के अनुसार क्रिकेट की शुरूआत करीब 600 वर्ष पूर्व हुई थी। उल्लेखनीय है कि ऑक्सफोर्ड पुस्तकालय में ऐसा एक चित्र भी टंगा है, जिसमें 2 व्यक्तियों को बैट-बॉल खेलते हुए दिखाया गया है। वैसे लिखित प्रमाणों के अनुसार क्रिकेट का पहला मैच 18 जून, 1744 को 'लंदन और केन्ट के बीच खेला गया। इस मैच में केन्ट ने लंदन को हराया था। कुछ समय बाद क्रिकेट के नियम-कायदे निर्धारित किये गये। पिच की लंबाई 22 फुट रखी गयी। विकेट जहाँ 2 डंडों का बनाया गया वहीं क्रिकेट के बल्ले को हॉकी की तरह रखा गया।
आधुनिक क्रिकेट में पिच की लंबाई चौड़ाई जहाँ 22-10 फुट रखी गयी है वहीं विकेट 3 डंडों की बनायी जाती है। इसी प्रकार बल्ला सीधा होता है जो कि हाथ के पास से पतला और नीचे की ओर चौड़ा होता है। आस्ट्रेलिया में क्रिकेट की शुरूआत सन् 1803 में हुई। पहला टेस्ट मैच इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबोर्न नामक स्थान पर 15-17 मार्च, 1877 को खेला गया। इस टेस्ट मैच के पश्चात् तो टैस्ट मैचों का सिलसिला ही प्रारंभ हो गया। पिछले 100 वर्षों के अंतर्गत विश्व के 800 से अधिक खिलाड़ी टैस्ट मैच खेलकर अनेक कीर्तिमान भी बना चुके हैं। इस 'वर्ल्ड कप क्रिकेट' में देखिए, कौन कितने कीर्तिमान स्थापित करता है।
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें