रोलर स्केट्स वैक्सीन का आविष्कार एवं खोज किसने किया ?
रोलर स्केट्स
बात सन् 1760 की है। बेल्जियम के एक संगीतकार थे, जोसेफ मर्लिन। उन्होंने एक डिनर पार्टी रखी। वे चाहते थे कि वे कुछ ऐसा कर दिखायें कि उनके यहाँ भोजन पर आने वाले मेहमान उनसे प्रभावित हो। तब मर्लिन ने तय किया कि वो पहियों पर वायलिन बजाते हुए पार्टी वाली जगह प्रवेश करेंगे। उन्होंने ऐसा ही किया पर बदकिस्मती से एक बार पहियों पर चलकर व कमरे में आ तो गये पर रुक नहीं सके। वे भड़ाक से एक दर्पण से जा टकराए तो दर्पण और उनका वायलिन टूट गया। लेकिन हादसा चाहे जो कुछ भी हुआ हो, एक नई आधुनिक चीज रोलर स्केट्स का आविष्कार तो हो गया