रात की रानी के फूल रात में ही क्यों खिलते हैं?

 रात की रानी के फूल रात में ही क्यों खिलते हैं?

रात की रानी के फूल रात में ही क्यों खिलते हैं?

 👉 जैसे कुछ जीव रात में ही सक्रिय होते हैं, वैसे ही कुछ पौधे भी। ऐसे ही पौधों में हैं - रात की रानी, हनी सकल और नाइटशेड। क्या आप जानते हैं कि रात की रानी जैसे पौधों में फूल रात को क्यों में खिलते हैं? जिन पौधों के फूल रात को खिलते हैं, उन में मोहक सुगंध होती है। इस सुगंध के कारण पतंगे जैसे रात में क्रियाशील होने वाले जीव इनकी ओर आकर्षित होते हैं। जब ये कीड़े फूल पर बैठते ये हैं तो परागकण इनके पंखों से चिपक जाते हैं, फिर इन कीड़ों से ये परागकण दूसरे फूल तक पहुंच जाते हैं। अत: हम कह सकते हैं कि रात की रानी के फूल रात में उन कीड़ों को आकर्षित करने के के लिए ही खिलते हैं, जो पराग-सेचन की क्रिया में सहायक होते हैं। वैसे रात्रि में अक्सर वे ही फूल खिलते हैं, जो दिन में सूर्य की गर्मी और प्रकाश को सहन नहीं कर सकते। रात्रि में खिलने वाले फूलों के विषय में एक तथ्य यह भी है कि इन फूलों का रंग बहुत चमकीला नहीं होता, क्योंकि यह रंग रात्रि के अंधेरे में दिखाई नहीं देता रात्रि में खिलने वाले अधिकतर फूलों का रंग सफेद होता है, क्योंकि सफेद रंग अंधेरे में भी स्पष्ट दिखाई देता है और कीड़ों को आकर्षित करने में सहायक होता है।
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें