टी.वी. के एंटीना में ऐलुमिनियम ही क्यों उपयोग होता है?

 टी.वी. के एंटीना में ऐलुमिनियम ही क्यों उपयोग होता है?

टी.वी. के एंटीना में ऐलुमिनियम ही क्यों उपयोग होता है?

👉 सामान्यतः ऐसी कोई भी धातु जो विद्युत् चालकता के लिए उत्तम हो, टी.वी. का एंटीना बनाने के लिए उपयोग में लाई जा सकती है। इस काम के लिए कई धातुओं का उपयोग किया जा सकता है; लेकिन ऐलुमिनियम को ही इस कार्य के लिए चुने जाने में अन्य धातुओं की तुलना में इसमें पाई जानेवाली विशेषताएं ही मुख्य कारण है। ऐलुमिनियम हल्का होते हुए भी मजबूत होता है और एंटीना बनाने के लिए इसे पाइपों अथवा तश्तरियों आदि में ढाला जा सकता है। इतना ही नहीं, ऐलुमिनियम पर जंग आदि भी नहीं लगता; क्योंकि जंग लगने से एंटीना को नुकसान हो सकता है और टी.वी. केंद्र आदि से आने वाले संकेतों को ग्रहण करने में कठिनाई आ सकती है। यह दोष ऐलुमिनियम में नहीं है। इन सबसे प्रमुख एक बात यह भी है कि ऐलुमिनियम तांबा, पीतल जैसी धातुओं की तुलना में बहुत सस्ता होता है, अतः इससे बने एंटीना जन साधारण की पहुंच में रहते हैं। इन्हीं कारणों से टी.वी. के एंटीना अन्य धातुओं के बजाय ऐलुमिनियम के ही बनाए जाते हैं।
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें