खेतों में खाद क्यों डाली जाती है?

 खेतों में खाद क्यों डाली जाती है?

खेतों में खाद क्यों डाली जाती है?

👉 अच्छी फसल पैदा करने के लिए हर किसान अपने  खेतों में खाद डालता है। खाद डालने के बावजूद सभी खेतों में फसल की पैदावार एक-सी नहीं होती। किसी खेत में कम फसल पैदा होती है, तो किसी में ज्यादा। अच्छी फसल पाने के लिए खेतों में खाद डाली जाती है। क्या आप जानते हैं कि खेतों में खाद क्यों डाली जाती है? सभी पौधों की उचित वृद्धि के लिए कार्बन, हाइड्रोजन और आक्सीजन के अतिरिक्त 11 ऐसे तत्व हैं, जिनका मिट्टी में उपस्थित होना बहुत जरूरी है। ये तत्व हैं, नाइट्रोजन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, गंधक, लोहा, मैग्नीज, बोरोन, जस्ता और तांबा। पौधों को कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन तो हवा और पानी से प्राप्त हो जाते हैं, लेकिन शेष 11 तत्व जमीन से प्राप्त होते हैं। जिस मिट्टी में इन खनिजों की बहुतायत होती है, उसमें फसल अच्छी पैदा होती है। जिस मिट्टी में ये खनिज नहीं होते, तो कृत्रिम खाद जमीन में डालकर इनकी पूर्ति की जाती है। अतः खाद ऐसा पदार्थ है, जिसको जमीन में डालकर पौधों की वृद्धि; के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति की जाती है। आमतौर पर खाद दो तरह की होती है एक प्राकृतिक खाद और दूसरी रासायनिक खाद। प्राकृतिक खाद से भूमि को नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्व भिन्न-भिन्न मात्राओं में प्राप्त होते हैं। रासायनिक खाद खनिजों से बनाई जाती हैं और उनमें निश्चित मात्राओं में पोषक तत्व होते है।
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें