पेट्रोल इंजन डीजल तेल से क्यों नहीं चल सकता?
पेट्रोल इंजन डीजल तेल से क्यों नहीं चल सकता?
हालांकि पेट्रोल से चलने वाले इंजन और डीजल से चलने वाले इंजन दोनों ही अंतर्दहन इंजन होते हैं। लेकिन डीजल और पेट्रोल ईधन के अनुसार इनके डिजाइनों में अंतर होता है। इंजन का डिजाइन इसमें इस्तेमाल होने वाले ईधन के अनुसार बनाया जाता है। हर ईधन का ज्वलनबिंदु अलग होता है। जैसे पेट्रोल कम ज्वलनबिंदु पर, अर्थात् कम तापक्रम पर ज्वलनशील हो जाता है जबकि डीजल का ज्वलनबिंदु अधिक होने से वह अधिक तापक्रम पर ज्वलित होता है। पेट्रोल के इंजन में पेट्रोल को स्पार्क प्लग से ज्वलित किया जाता है; जबकि डीजल इंजन में स्पार्क प्लग नहीं होता।
इसमें ज्वलन संपीडन के द्वारा प्राप्त किया जाता है। इंजन में ईधन के ज्वलित होने से पहले उसे हवा
के साथ मिश्रित होना पड़ता है। प्रत्येक ईधन के लिए ईधन और हवा के मिश्रण का ज्वलन एक खास अनुपात में होता है। यदि ईंधन और हवा उस अनुपात तक न मिल पाएं, तो उनमें ज्वलन ठीक से
नहीं होता है। इसलिए अगर पेट्रोल इंजन में डीजल तेल का ईंधन भरकर चलाना चाहेंगे, तो वह नहीं
चल पाएँगा। यही कारण है कि पेट्रोल इंजन की गाड़ी को डीजल तेल से नहीं चलाया जा सकता है।