अधिक कॉलेस्ट्रोल हानिकारक क्यों होता है?

 अधिक कॉलेस्ट्रोल हानिकारक क्यों होता है?

अधिक कॉलेस्ट्रोल हानिकारक क्यों होता है?

कॉलेस्ट्रोल एक आवश्यक वसीय पदार्थ है, जो मनुष्यों और जानवरों के शरीर में निर्मित होता है। इससे बाइल अम्ल और कुछ हारमोन निर्मित होते हैं, लेकिन एक स्तर के बाद इसकी मात्रा का बढ़ना हानिकारक है। दरअसल वसा और कॉलेस्ट्रॉल दोनों मिलकर धमनियों की आंतरिक दीवारों पर जमा हो सकते हैं। इससे धमनियां सख्त हो जाती हैं और रक्त के प्रवाह में उनका रास्ता संकुचित हो जाता है। इस स्थिति को आर्टरी ओस्क्लेरोसिस कहते हैं। रक्त के जमे हुए छोटे-छोटे थक्के, जो सामान्यतः रक्त-वाहिनियों में से बहकर निकल जाते हैं, लेकिन अधिक कॉलेस्ट्रॉल होने पर उनमें फंस भी जाते हैं। यदि यह स्थिति कोरोनरी धमनी में हो जाए, तो इसके परिणामस्वरूप दिल का दौरा पड़ सकता है। कोरोनरी धमनियां हृदय तक रक्त ले जाती हैं। ये बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि दिल को काम करने के लिए आवश्यक आक्सीजन इन्हीं धमनियों द्वारा प्रदान की जाती है। यदि विशेष भाग की कोरोनरी धमनियों में कहीं रुकावट आ जाए, तो हृदय का वह हिस्सा मृत हो जाता है। इसी को दिल का दौरा कहते हैं, जो बहुत घातक होता है। चिकनाईयुक्त भोज्य पदार्थों का सेवन कम से कम करके, धूम्रपान का त्याग करके और उचित व्यायाम करने से, कॉलेस्ट्रॉल को धमनियों की दीवारों पर जमने से रोका जा सकता है। इससे हृदय रोग होने का खतरा कम हो जाता है।
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें