प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन objective question answer | Class 10Th Chemistry
प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन Objective Question Answer
1. निम्नलिखित में कौन जल संचयन की प्राचीन विधि नहीं है ?
(क) ईरिश
(ख) कट्टा
(ग) कुल्ह्
(घ) डग वेल
उत्तर – (घ) डग वेल
2. वर्षा – जल को भूमिगत जल स्तर तक पहुँचाने के लिए निम्नलिखित में किसका प्रयोग होता है ?
(क) बोर वेल
(ख) डग वेल
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) ट्यूब वेल
उत्तर – (ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
3. बिहार में जल संचयन की प्राचीन विधि को किस नाम से जाना जाता है ?
(क) अहरा
(ख) ईरिश
(ग) कट्टा
(घ) कुल्ह
उत्तर – (क) अहरा
4. निम्नलिखित में कौन जीवाश्म ईंधन नहीं है ?
(क) कोयला
(ख) बायोगैस
(ग) पेट्रोलियम
(घ) प्राकृतिक गैस
उत्तर – (ख) बायोगैस
5. कोयला एवं पेट्रोलियम में कौन-से तत्त्व पाए जाते हैं ?
(क) नाइट्रोजन
(ख) हाइड्रोजन
(ग) सल्फर
(घ) इनमें सभी
उत्तर – (घ) इनमें सभी
6. पवन चक्की का उपयोग निम्नलिखित में किसके लिए नहीं किया जाता है ?
(क) अनाज पिसाई में
(ख) जल पंप चलाने में
(ग) विद्युत उत्पादन में
(घ) वाहन चलाने में
उत्तर – (घ) वाहन चलाने में
7. निम्नलिखित में कौन ऊर्जा का गैर-परंपरागत स्त्रोत नहीं है ?
(क) सौर ऊर्जा
(ख) बायोगैस
(ग) पवन ऊर्जा
(घ) पेट्रोलियम
उत्तर – (घ) पेट्रोलियम
8. निम्नलिखित में कौन बायोगैस का मुख्य घटक है ?
(क) मेथेन
(ख) हाइड्रोजन सल्फाइड
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड
(घ) जलवाष्प
उत्तर – (क) मेथेन
9. निम्नलिखित में किसकी मदद से सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है?
(क) सोलर सेल
(ख) सौर कुकर
(ग) सौर जल ऊष्मा
(घ) सौर पैनल से चालित जल पंप
उत्तर – (क) सोलर सेल
10. टिहरी बाँध निर्माण का उद्देश्य क्या था ?
(क) जल आपूर्ति
(ख) भूमि सिंचाई
(ग) बिजली उत्पादन
(घ) इनमें सभी
उत्तर – (घ) इनमें सभी
11. वाहनों की भारी संख्या और यातायात वाले कुछ शहरों में किस गैस के स्तर में अधिक वृद्धि पाई गई है?
(क) कार्बन मोनोऑक्साइड
(ख) हाइड्रोकार्बन
(ग) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(घ) कण पदार्थ
उत्तर – (ग) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
12. हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सिंचाई के लिए एक स्थानीय व्यवस्था को कहते हैं
(क) कुल्ह
(ख) बावड़ी
(ग) खादीन
(घ) सुरंगम
उत्तर – (क) कुल्ह
13. निम्नलिखित में नवीकरणीय संसाधन कौन है ?
(क) वन
(ख) कोयला
(ग) पेट्रोलियम
(घ) इनमें सभी
उत्तर – (क) वन
14. वनों में पेड़ों से गिरनेवाले पत्ते मिट्टी में सड़कर ह्यूमस उत्पन्न करते हैं जिसमें मिट्टी की उर्वरा शक्ति –
(क) बढ़ती है
(ख) घटती है
(ग) सामान्य रहती है
(घ) खत्म हो जाती है
उत्तर – (क) बढ़ती है
15. वन कटाई से हरे पत्तों द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड के अवशोषण की क्षमता
(क) घटती है
(ख) बढ़ती है
(ग) सामान्य रहती है
(घ) क्षीण हो जाती है
उत्तर – (क) घटती है
16. पॉलिथीन थैलियों के बदले किस प्रकार के थैले इस्तेमाल किए जाने चाहिए ?
(क) जूट से बना थैला
(ख) कपड़ा से बना थैला
(ग) कागज से बना थैला
(घ) इनमें सभी प्रकार के
उत्तर – (घ) इनमें सभी प्रकार के
17. उत्सर्जन – संबंधी मानदंडों को लागू करने से वायु की गुणवत्ता
(क) बढ़ती है
(ख) घटती है
(ग) अपरिवर्तित होती है
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (क) बढ़ती है
18. निम्नलिखित में किसका पुनर्चालन संभव नहीं है?
(क) रसोईघर के मन कचरे का
(ख) कागज कां
(ग) काँच का
(घ) प्लैस्टिक का
उत्तर – (घ) प्लैस्टिक का
19. जल अधिक प्रदूषित माना जाता है जब मल के कोलिफार्म सम्पजीवों की संख्या जल में
(क) बढ़ती हैं
(ख) घटती है
(ग) सामान्य होती है
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (क) बढ़ती हैं
20. ग्रीनहाउस गैसों का सबसे अधिक उत्सर्जन निम्नलिखित में किससे होता है ?
(क) जीवाश्म ईंधन से
(ख) बायोगैस से
(ग) कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG)
(घ) इनमें किसी से नहीं
उत्तर – (क) जीवाश्म ईंधन से
21. अपशिष्ट प्रबंधन की नई धारणा क्या है ?
(क) कमी
(ख) पुनर्चालन
(ग) पुनरूपयोग
(घ) इनमें सभी
उत्तर – (घ) इनमें सभी
22. ‘गंगा कार्यान्वयन योजना का संबंध निम्नलिखित में किससे हैं ?
(क) गंगा की प्रदूषणमुक्त करने की योजना
(ख) गंगा के किनारे सड़क बनाने की योजना
(ग) गंगा में फ्लोलिंग रेस्तराँ चलाने की योजना
(घ) इनमें सभी
उत्तर – (क) गंगा की प्रदूषणमुक्त करने की योजना
23. गंगा में प्रदूषण के क्या कारण हैं ?
(क) शहरों की नलियों से गंदे मलजल का प्रवाह
(ख) मृत-जंतुओं की लाशों का बहाव एवं अस्थि विसर्जन
(ग) कल-कारखानों से निकलनेवाले हानिकारक रासायनिक पदार्थों का उत्सर्जन
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (घ) उपर्युक्त सभी
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here